रात में पैरों में अकड़न क्यों होती है?
कई मरीज बताते हैं कि रात में अचानक पिंडली या पैर में तेज खिंचाव हो जाता है. नींद खुल जाती है, पैर कड़ा सा महसूस होता है और दर्द कुछ मिनटों तक रह सकता है.
यह समस्या आम है, लेकिन बार-बार हो, नींद खराब करे, या दूसरे लक्षणों के साथ हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
संभावित कारण
- मांसपेशियों की थकान या कमजोरी
- पानी की कमी
- लंबे समय तक खड़े रहना या बैठे रहना
- बढ़ती उम्र में मांसपेशियों की flexibility कम होना
- कुछ दवाइयों का असर
- कभी-कभी electrolyte या vitamin imbalance
- Diabetes, thyroid, nerve या circulation से जुड़ी समस्या
तुरंत राहत
- पैर सीधा करें और पंजे को धीरे से अपनी ओर खींचें
- हल्की मालिश करें
- थोड़ा चलें या पैर हिलाएं
- गुनगुने पानी से सेक या warm bath मदद कर सकता है
बचाव कैसे करें
- पर्याप्त पानी पिएं
- सोने से पहले calf stretching करें
- नियमित हल्का व्यायाम करें
- संतुलित आहार लें
- बहुत tight या असुविधाजनक footwear से बचें
कब डॉक्टर से मिलें?
बार-बार होने वाले cramps को केवल साधारण खिंचाव मानकर न टालें. सही कारण समझना जरूरी है.
- Cramps बार-बार हों या नींद खराब कर रहे हों
- Cramps 10 मिनट से अधिक रहें
- पैर में सूजन, सुन्नपन, कमजोरी या चलने में दिक्कत हो
- दर्द लंबे समय तक बना रहे या symptoms तेजी से बढ़ें
